फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youths committing fraud to get money and maintain relationships

चंडीगढ़ : पैसा पाने और रिश्ते निभाने के लिए फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे युवक, एक साल एक माह में 40 केस दर्ज, 302 गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youths committing fraud to get money and maintain relationships
चंडीगढ़। पैसा, रिश्तेदारी-दोस्ती के लिए हरियाणा के युवा सरकारी नौकरियों में किसी भी स्तर तक गड़बड़ियों को अंजाम दे रहे हैं। सरकारी नौकरी पाने की चाह में दूसरे से परीक्षा दिलाने, दौड़ लगाने से लेकर पेपर लीक से लेकर आउट तक करने में युवा शामिल हैं। कई मामलों में तो युवकों के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। नौकरियों के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल एक माह में ही पेपर लीक, पेपर आउट और गड़बड़ी करने के लिए 40 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं और 302 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा बड़े स्तर कार्रवाई किए जाने के बावजूद गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

जांच में ये भी सामने आया है कि माफिया के सदस्य पढ़ाई में होशियार युवकों पर नजर रखते हैं और प्रति परीक्षा उनको 5 से 10 लाख रुपये तक देने का लालच देते हैं। कई मामलों में युवक खुद अपने स्तर ही अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए शामिल होते हैं। पंचकूला एसआईटी के इंचार्ज एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि गिरोह के सदस्य लालच देते हैं, जबकि अन्य लोग अपनी मर्जी से गलत कार्यों में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने पड़ोसी के लिए किसी ने 15 लाख के लिए दी परीक्षा
एसआईटी के अनुसार, अधिकतर आरोपी पैसे के लालच में ये काम करते हैं। जबकि कुछ युवक ऐसे भी हैं, दोस्ती या फिर रिश्तेदारों के लिए ऐसा करते हैं। संदीप कुमार ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिए सिपाही परीक्षा दी। इसी प्रकार मोनू ने अपने रिश्तेदार की परीक्षा दी। एक अन्य मामले में नारनौल की एक लड़की ने अपनी दोस्त लड़की की जगह दौड़ लगा दी। दूसरा, रामफल ने तीन आरोपियों से 33 लाख रुपये दूसरों से परीक्षा दिलाई। हिसार वासी राहुल का पेपर जींद के नसीब ने 15 लाख में दिया था। कुलदीप का पेपर 8 लाख में अन्य व्यक्ति ने दिया। ऐसे और भी काफी संख्या में मामले हैं।

साल केस गिरफ्तारी
2022 8 23
2021 32 269
2020 2 21
2019 6 25
2018 5 26
2017 5 15
2016 5 54
2015 5 86
2014 1 9
जिला केस गिरफ्तारी
अंबाला 8 9
भिवानी 4 65
दादरी 1 6
फरीदाबाद 3 6
फतेहाबाद 1 7
हिसार 7 65
जींद 6 44
करनाल 3 13
कुरुक्षेत्र 1 2
नारनौल 1 3
पंचकूला 10 44
पानीपत 3 63
रेवाड़ी 4 31
रोहतक 8 64
सिरसा 1 2
यमुनानगर 2 10
कोट्स....
हरियाणा पुलिस गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कस रही है। एक साल और एक माह ही पुलिस ने 40 से अधिक केस दर्ज किए हैं और 302 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें माफिया के सदस्यों से लेकर दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने और दिलाने वाले हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ही गिरोह को तोड़ा जा रहा है। - आलोक मित्तल, एडीजीपी, सीआईडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed