फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth nabbed with 52 grams of heroin

Panchkula News: 52 ग्राम हेरोइन के साथ युवक दबोचा

Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth nabbed with 52 grams of heroin
मोहाली निवासी आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

मनसा देवी में भारत गैस एजेंसी के पास एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई
मोबाइल, चांदी की चेन और नकदी भी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने 52 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी (24) निवासी अंब साहिब कॉलोनी, सेक्टर-65, गांव जगतपुरा, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब हेरोइन के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एसआई यादविंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी पंचकूला क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है और मनसा देवी स्थित भारत गैस एजेंसी के पास नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर निगरानी शुरू की और आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक एप्पल मोबाइल फोन, घड़ी, चांदी की चेन और एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मनसा देवी में एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हेरोइन किसी परिचित व्यक्ति से लेकर आया था। पुलिस अब इस मामले में जुड़े सप्लायरों और अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।


कोट
नशा तस्करी के खिलाफ पंचकूला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों और उनके नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमरिंदर सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed