{"_id":"6124026f8ebc3e7a1604b5f8","slug":"youth-make-obscene-comments-on-girl-students-no-one-to-stop-anger-among-parents-pkl-office-news-pkl4243834112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते हैं युवा, कोई रोकने वाला नहीं , अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते हैं युवा, कोई रोकने वाला नहीं , अभिभावकों में रोष
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बा में स्थित सरकारी स्कूल के नजदीक कुछ युवा खड़े रहते हैं और व छुट्टी के समय छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते हैं। इस कारण छात्राएं परेशान हो रही हैं। स्थानीय पुलिस टीम की ओर से कोई संज्ञान न लिए जाने पर अभिभावकों में रोष है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि युवाओं के ग्रुप सड़क के किनारे खडे़ रहते हैं व स्कूल से छुट्टी होते ही मुख्य सड़क व आईटीआई वाली गली में छात्राओं पर अश्लील कमेंट करते है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई कर्मचारी मौके पर नहीं होता। लोगों के अनुसार सभी बाइक सवार बिना हेलमेट पहने तीन से चार सवारी के साथ सरेआम छेड़छाड़ करते हैं, लेकिन मौके पर पुलिस की कोई भी गाड़ी या कर्मचारी न उपस्थित होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है।
रायपुररानी थाना के एडिशनल प्रभारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए कल से ही पीसीआर व राइडर की ड्यूटी लगा सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर भी सड़क पर खडे़ होने वाले युवाओं के ग्रुप की भी पहचान की जाएगी।