{"_id":"66b6c6bbca32bac30709d4eb","slug":"young-man-found-guilty-in-check-bounce-case-sentenced-to-one-year-imprisonment-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-114708-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चेक बाउंस मामले में दोषी युवक को एक साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चेक बाउंस मामले में दोषी युवक को एक साल की सजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चेक बाउंस मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर उसको एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम डेढ़ गुना लौटाने का आदेश दिया है। दोषी की पहचान मुकेश कुमार निवासी रायपुररानी पंचकूला के रूप में हुई है। रायपुररानी के ही रहने वाले नराटा राम ने दोषी के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था। मुकेश कुमार ने अदालत में दायर की शिकायत में बताया कि दोषी के उसके साथ फ्रेंडली रिलेशन थे।
दोषी ने उससे साढ़े चार लाख रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने दोषी को चार लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। पचास हजार रुपये कैश दिए थे। दोषी ने का था कि वह एक साल में उसे रुपये लौटा देगा। दोषी ने 16 नवंबर 2018 को रुपये लौटाने के लिए उसको साढ़े चार लाख रुपये का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो गलत साइन होने की वजह से बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजने के बाद अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।