फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work suspended at Panchkula and Kalka courts in protest against the attack on a lawyer.

Panchkula News: वकील पर हमले के विरोध में पंचकूला और कालका कोर्ट में वर्क सस्पेंड

Sat, 04 Jul 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Work suspended at Panchkula and Kalka courts in protest against the attack on a lawyer.
अधिवक्ता सौरभ शर्मा पर हमले का विरोध, बार एसोसिएशन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन

जमीनी विवाद में अधिवक्ता पर हमला होने का आरोप
पंचकूला और कालका की अदालतों में एक दिन कार्य प्रभावित रहा
पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की, केस दर्ज करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका में अधिवक्ता सौरभ शर्मा पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को पंचकूला जिला अदालत और कालका अदालत के वकीलों ने एक दिन के लिए वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों के न्यायिक कार्य से दूर रहने के कारण दोनों अदालतों में कई मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। बार एसोसिएशन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अधिवक्ता सौरभ शर्मा पर उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा के परिवार और पड़ोसी परिवार के बीच प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले बातचीत भी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को प्लाट की सफाई के दौरान विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार से पांच लोगों ने सौरभ शर्मा पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इसकी शिकायत कालका थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कालका कोर्ट और पंचकूला जिला अदालत में वर्क सस्पेंड कर रोष जताया। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत कालका थाना प्रभारी को सौंप दी गई है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उधर, कालका पुलिस के अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और घायल अधिवक्ता का मेडिकल भी करवाया गया है। जांच के बाद चार से पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed