{"_id":"624f3a5a9636364e947947f2","slug":"women-s-safety-committee-will-soon-be-formed-in-raipurrani-the-victims-will-get-justice-pkl-office-news-pkl446976481","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में जल्द होगा महिला सुरक्षा समिति का गठन, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी में जल्द होगा महिला सुरक्षा समिति का गठन, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा इंसाफ
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। कस्बे की समाजसेवी स्नेह लता शर्मा, एडवोकेट रुचि शर्मा, कविता गुप्ता, किरण बाला, बबीता, रानी धीमान ने बताया कि समाज में अग्रणी और कानून की जानकारी रखने वाली जागरूक प्रतिनिधियों का जल्द ही एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह ग्रुप सदैव अग्रसर रहेगा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना और उनकी सुरक्षा ही इस समिति की मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। एडवोकेट रुचि शर्मा ने बताया की क्षेत्र की कई महिलाएं उच्च घराने से संबंधित होने के बावजूद मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करके प्रशासन भी इन असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रहा है। इस तरह की पीड़ित महिलाओं को समिति की ओर से सहायता देकर उनको न्याय दिलवाया जाएगा।
स्नेह लता ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के कई मामले उनके पास लिखित में आ चुके हैं और महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही है, इसमें कई नेता भी सहयोग दे रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह होता है। अब समिति इस तरह के मामलों के बारे में प्रदेश के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।