फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   woman coach also go abroad with woaman sport person

महिला खिलाड़ी बाहरी दौरे पर खेलने जाएंगी तो महिला कोच की होगी नियुक्ति - संदीप सिंह

Mon, 09 Mar 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
woman coach also go abroad with woaman sport person
महिला खिलाड़ी खेलने देस या विदेश दौरे में जाएंगी तो उनके साथ पुरुष कोच की जगह महिला कोच की नियुक्ति की जाएगी। महिला कोच से अभिभावक अपने बच्चों को पूर्ण सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आगामी ओलंपिक खेलों में महिलाएं लड़कों से ज्यादा से ज्यादा पदक लेकर आएं। खेल विभाग द्वारा महिलाओं को विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। खेल मंत्री सेक्टर-1 स्थित स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पोषण पखवाड़ेे का शुभारंभ किया
उन्होंने पोषण पखवाड़े का भी शुभारंभ किया। इसके तहत लगातार 22 मार्च तक जिला के सभी गांवों में ग्राम सभाओं में पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली, पोषण रैली, पोषण मेले, महिला संगोष्ठियां सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। राजनीति के साथ शिक्षा, खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला की मूवी को वे बार बार देखते हैं जिसमें उन्होंने अपने देश को सर्वप्रथम माना है। उनकी मूवी हमारे समाज में पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल जीते, जिसमें महिलाओं के सबसे ज्यादा थे। इसी क्रम को बनाए रखने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगें। इसके लिए अभिभावक भी आगे आएं और लड़कियों को खेलों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लेकर जाएं ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर बुलंदियों को छू सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे जंक फूड का नहीं करें सेवन
उन्होंने कहा कि सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ बेटियों की खेलों में भागीदारी की भी नई रवायत शुरू की है। खेल मंत्री ने कहा कि बच्चों को जंक फूड से गुरेज रखना चाहिए। इससे उन्हें पूरा पोषण नहीं मिलता, जिसके कारण बच्चों में पोषण की कमी हो जाती है। इसीलिए सरकार ने 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है।
गुरुग्राम से सीएम ने कहा माताएं अपने को रखें तंदुरुस्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पखवाडे़ के दौरान महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चों और लड़कियों कोे भी अनीमिया से निजात दिलवाने के लिए प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। पोषण पखवाडे़ का शुभारंभ कर महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम से जिले की महिलाओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को-मदर्स फॉर सपोर्ट एंड फिटनेस- विषय पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि माताएं स्वयं को तंदरुस्त रखकर अपने बच्चों को भी स्वस्थ और शारीरिक रूप से बलशाली बनाएं। उन्होंने बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को अनीमिया व कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने तथा प्रत्येक घर में पौष्टिक आहार और साफ पानी पीने और से इसे जन आंदोलन बनाकर हर गांव, शहर, विद्यालय, गली में पोषण की गूंज उठाने का संकल्प करवाया।

समानता भारत की परिकल्पना को करता है साकार
पंचकूला उपायुक्त मुकेेश कुमार आहूजा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि समानता उन्नत भारत की परिकल्पना को साकार करता है, जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी जोगेंद्र कौर, एसीपी नुपुर बिश्नोई, सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर, नगराधीश सुशील कुमार, एसडीएम कालका राकेश संधु सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed