{"_id":"628016eaa62ff86a5a78482f","slug":"with-the-approval-of-the-high-court-the-first-civic-elections-in-the-state-are-possible-panchkula-news-pkl450650358","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की मंजूरी मिलने पर प्रदेश में पंचायत से पहले निकाय चुनाव संभव, निर्वाचन आयोग कर चुका पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की मंजूरी मिलने पर प्रदेश में पंचायत से पहले निकाय चुनाव संभव, निर्वाचन आयोग कर चुका पूरी तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव से पहले 47 शहरी निकायों के चुनाव संभव है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। 17 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में निकाय चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बीसी-ए श्रेणी को नगरपालिका व नगर परिषदों में आरक्षण देने पर स्थिति साफ हो जाएगी।
निकाय चुनाव के लिए इस श्रेणी को सरकार ने आठ फीसदी आरक्षण दिया है जबकि यह समुदाय जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग कर रहा है। अब अगले सप्ताह होने वाले सुनवाई में सरकार आरक्षण को लेकर नया हलफनामा देने जा रही है। आयोग को उम्मीद है कि इसके बाद पंचायत की तरह ही निकाय चुनाव कराने की भी मंजूरी मिल जाएगी। पंचायत चुनाव अगस्त महीने के अंत तक हो सकते हैं। अभी तीन जिलों करनाल, हिसार व कुरुक्षेत्र में पंचायतों की वार्डबंदी होनी है। शनिवार को ही आयोग ने मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया है। 22 जुलाई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बीस दिन बाद चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में पंचायत चुनाव 15 अगस्त के बाद ही संभव हैं। निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि सरकार के आदेश मिलते ही चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर चुके हैं। पंचायत चुनाव के लिए वार्डबंदी और मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है।
पंचायत चुनाव के लिए ऐसे आरक्षित होंगे वार्ड
पंचायत चुनाव में महिलाओं को 6228 ग्राम पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। सम नंबर 2-4-6 के हिसाब से महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित होंगे, पुरुषों के लिए 1-3-5 विषम नंबर के तहत वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। करनाल जिले की कालरम पंचायत को मुनक से घरौंडा खंड में शामिल किया गया है। हिसार में बास नगरपालिका भंग की है, यहां चार नई पंचायतों का गठन होगा। कुरुक्षेत्र के पिपली में एक पंचायत को नगरपालिका में शामिल किया गया है, यह पंचायत खत्म की जाएगी। इन तीनों जगह वार्डबंदी नए सिरे से होगी। अभी 6225 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें से एक पंचायत खत्म होगी और चार नई बनेंगी जिससे कुल संख्या बढ़कर 6228 हो जाएगी।
विज्ञापन
82 हजार से अधिक ईवीएम का होगा चुनावों में इस्तेमाल
ग्राम पंचायत चुनावों में 77 हजार और नगरपालिका, नगर परिषद चुनावों में 5 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। इन ईवीएम को जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। गुजरात से 20 हजार, उत्तर प्रदेश से 5 हजार, हिमाचल प्रदेश से 496 और 52083 ईवीएम भारतीय चुनाव आयोग से हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने ली हैं। 5 हजार ईवीएम हरियाणा की अपनी हैं।
ये रहेगा मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम
-23 मई से 13 जून तक वार्ड अनुसार पंचायत, जिला परिषद व पंचायत समिति की वोटर सूची बनाई जाएंगी
-15 जून को वार्ड और बूथ अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन होगा
-रविवार को छोड़कर 21 जून तक आपत्तियां दर्ज करा सकेेंगे
-28 जून को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा
-1 जुलाई तक मतदाता सूचियों को लेकर डीसी के पास अपील कर सकेंगे
-6 जुलाई तक डीसी को अपील का निपटारा करना होगा
-22 जुलाई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाश होगा