फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will not go on hunger strike if Section 7A is not abolished

धारा-7ए को खत्म नहीं किया तो करेंगे भूख हड़ताल

Thu, 31 Dec 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Will not go on hunger strike if Section 7A is not abolished
पिंजौर। पिंजौर-कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के जारी अनिश्चितकालीन धरने के बुधवार को 28 दिन पूरे हो गए। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने धारा-7ए को खत्म करने की मांग की ताकि लोग बर्बाद होने से बच सकें। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वीरवार तक एसोसिएशन के हक में फैसला नहीं लिया गया तो पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को धरना स्थल पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान हर्ष कुमार चड्ढा, संरक्षक मान सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान बलजीत राव आदि ने बताया कि वीरवार को दोपहर दो बजे एसोसिएशन की एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें हलका कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फोमलाल मौजूद रहेंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनता के हितों को देखते हुए धारा-7ए को खत्म करे। इस अवसर पर जगमोहन धीमान पूर्व पार्षद, मोहिंद्र बाल्मीकि, राकेश करोतिया, सचिन कुमार, बलवान ठाकुर, जसविंद्र सिंह जस्सु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed