फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When your mind is disturbed, take refuge in Geeta: Gyananand Maharaj

मन विचलित होने पर गीता की शरण में जाएं : ज्ञानानंद महाराज

Sun, 05 May 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
When your mind is disturbed, take refuge in Geeta: Gyananand Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। जब भी मन विचलित हो या लगने लगे कि मैं खुद से हार चुका हूं तो गीता की शरण में आना चाहिए क्योंकि गीता केवल अर्जुन के लिए नहीं बल्कि यह समस्त मानव कल्याण के लिए है। उपरोक्त शब्द गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्री कृष्ण कृपा समिति पिंजौर द्वारा आयोजित सत्संग में कहे। कार्यक्रम के आयोजक संतराम शर्मा एमडी व्हाइट हाउस पिंजौर ने श्री कृष्ण कृपा समिति पिंजौर के सदस्यों के साथ गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज का स्वागत किया।

उनके साथ श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड के काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वी राज, प्रवीण आहूजा, जेके शर्मा, योगेंद्र शर्मा, गुरमीत सिंह मित्ता, संजीव कौशल पार्षद, सौरव गुप्ता पार्षद, लक्की शर्मा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष कालका, अंकित बंसल, शेरचंद चावला आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सत्संग से पहले और सत्संग सुनने के बाद अवश्य ही लोगों के विचारों में परिवर्तन आएगा और वे समाजहित की तरफ अग्रसर होंगे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed