फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   wheel chair running itself in chandigarh PGI, video viral

पीजीआई चंडीगढ़ में रात के वक्त खुद से चलती व्हीलचेयर का वीडियो वायरल, 45 सेकेंड का है

Sat, 21 Sep 2019 01:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
wheel chair running itself in chandigarh PGI, video viral
व्हील चेयर - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई के नवनिर्मित 334 बेड के हॉस्पिटल के गेट के सामने खुद से चलती व्हीलचेयर के एक वीडियो ने होश उड़ा दिए हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा है, वह एक बार सोचने पर जरूर मजबूर हो गया है आखिर बिना किसी बल के वह व्हीलचेयर आगे कैसे बढ़ी। यह वीडियो एक दो दिन पुराना है।
विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, रात में गेट के साइड पर एक व्हीलचेयर है, जो खुद से आगे बढ़ती है और गेट के सामने से गुजर कर आगे निकल जाती है। उस दौरान सिक्योरिटी गार्ड गेट से बाहर निकलता है, जो यह देखकर दंग रह जाता है। वीडियो को देखकर एक बार लगा कि कहीं किसी ने शरारत तो नहीं की है या फिर कोई ऑटोमैटिक व्हीलचेयर तो नहीं थी।
विज्ञापन


पीजीआई के सिक्योरिटी ऑफिसर ने दोनों ही एंगल से जांच की, मगर कुछ भी नहीं मिला है। कुछ सिक्योरिटी अफसर का कहना है कि दो दिन पहले तेज हवाएं चली थीं। संभव है कि उससे व्हील चेयर आगे बढ़ी हो। अब सवाल यह है कि उसके आसपास भी व्हीलचेयर है, लेकिन वह आगे क्यों नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, शुक्रवार को यह वीडियो चंडीगढ़ के व्हाट्सऐप पर वायरल रहा और चर्चा का विषय बना रहा। कुछ साल पहले भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ा स्ट्रेचर खुद से चल पड़ा था। काफी दूर तक वह चलता रहा और अपने ही मूव होता रहा। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed