फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Weekly vegetable market started, people around reached for shopping, who gave orders, do not know

साप्ताहिक सब्जी मंडी लगी, खरीदारी के लिए पहुंच गए आसपास के लोग, आदेश किसने दिए पता नहीं

Mon, 11 Oct 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Weekly vegetable market started, people around reached for shopping, who gave orders, do not know
सब्जी मंडी में मौजूद लोग। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। लॉकडाउन के समय से बंद कालका में लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी रविवार शाम से शुरू हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग खरीदारी करने के लिए मंडी में पहुंच गए। वहीं, मंडी किसके आदेशों पर शुरू हुई, इसका जवाब मार्केट कमेटी के अधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को लगी मंडी में किसी भी सब्जी व फल विक्रेता को यह पता नहीं था कि मंडी किसके आदेशों पर लगी हुई है। वह केवल सब्जी बेचने में ही व्यस्त दिखे। इस संबंधी सहायक सचिव का कहना है कि उन्होंने ऑक्शन रिकॉर्डर से बात की थी। डीसी पंचकूला से शिष्टमंडल जरूर मिला था, लेकिन लिखित में कोई आदेश उनके पास नहीं है। वहीं, इस मामले को लेकर डीसी विनय प्रताप सिंह को फोन भी किया गया व व्हाट्सअप पर संदेश भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

मई में दुकानदारों को पास हुए थे जारी
बता दें कि मई में मार्केट कमेटी की ओर से सुबह के समय पास जारी कर कुछ दुकानदारों को मंडी में सब्जी व फल बेचने की अनुमति प्रदान कर दी गई थी। फल व सब्जी विक्रेता सुबह 5 बजे से साढ़े 8 बजे तक अपनी दुकानें सजा सकते हैं। मार्केट कमेटी ने यह फैसला उस दौरान फल, सब्जी के दामों में उछाल आने के चलते लिया था। तब सचिव रहे विशाल गर्ग ने बताया था कि मंडी मै बैठे फल सब्जी विक्रेता अगर ज्यादा दामों पर फल सब्जी बेचेंगे तो उनके पास रद्द भी किए जा सकते हैं। कोट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मंडी लगाने के कोई लिखित आदेश नहीं है। हो सकता है कि मार्केट कमेटी सचिव के पास कोई जानकारी हो।
-बलदीप सांगवान, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी
कोट्स...
हमारी ओर से रविवार को लगने वाली साप्ताहिक मंडी लगाने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। डीसी पंचकूला की तरफ से भी हमें इस संबंधी कोई आदेश नहीं मिले हैं। अगर उनके आदेशों के बिना मंडी लग रही है तो यह इलीगल है।
-धमेन्द्रपाल, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed