फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   water crisis, pinjore water crisis, protest, ladies protest, pinjore, summer, panchkula

पानी का संकट, खाली बाल्टियां लेकर महिलाएं उतरीं सड़कों पर

Wed, 13 Jul 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 13 Jul 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
water crisis, pinjore water crisis, protest, ladies protest, pinjore, summer, panchkula
पानी की बाल्टियां उल्टी कर रोष जताते लोग - फोटो : अमर उजाला
महीनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहे शिव कॉलोनी नजदीक खेड़ा मंदिर की महिलाओं ने मंगलवार को पानी की सप्लाई न होने पर बाल्टियां उल्टी कर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। शहर के वार्ड नंबर 3 के तहत आने वाली शिव कॉलोनी नजदीक खेड़ा मंदिर निवासी रीता, सुदेश कमल, उमा देवी, अन्नू, किशन गोपाल, नानक चंद राधा रमन ने बताया कि वह कई महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पेयजल की सप्लाई के लिए उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग में कई बार शिकायत दी। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि यहां पानी आता ही नहीं। अगर कभी आ जाए तो उसका कोई निर्धारित समय नहीं है। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि एक बाल्टी भरना भी मुश्किल होता है। लोगों ने प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग से गुहार लगाई की उनकी पेयजल आपूर्ति की समस्या पर ध्यान दिया जाए। क्योंकि इस महंगाई में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वह कब तक टैंकर खरीदकर काम चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed