फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warning: Medical college necessary, delay in construction is not accepted, remove slums as soon as possible

चेतावनी : मेडिकल कॉलेज जरूरी, निर्माण में विलंब स्वीकार नहीं, झुग्गियां जल्द से जल्द हटाएं

Tue, 14 Sep 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Warning: Medical college necessary, delay in construction is not accepted, remove slums as soon as possible
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि माता मनसा देवी मंदिर के पास मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इस भूमि पर अवैध अतिक्रमण है। इतना बड़ा प्रोजेक्ट लाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज व्यापक जनहित की परियोजना है, इसलिए इसमें विलंब सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से कहा कि परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए जल्द से जल्द भूमि को खाली करवाया जाए। उन्होंने शक्तिपीठ माता मनसा देवी को एक धार्मिक टूरिस्ट केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए भी कदम उठाने को कहा। शहर की विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को विधानसभा सचिवालय में बुलाई बैठक में उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अतिक्रमण का रोड़ा नहीं बन सकेगा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें दी कि विकास में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हर कीमत पर हटाएं। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर के पास जिस जगह पर मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है, वहां 31 कनाल 2 मरला भूमि नगर निगम और 18 कनाल 18 मरला भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है। इसमें से कुछ हिस्से पर अवैध रूप से झुग्गियां डाली गई हैं। अफसरों ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि नवरात्र पर्व से पूर्व जगह को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया जाएगा। इसके लिए डीसी, डीसीपी और नगर निगम के संयुक्त सचिव की कमेटी बनेगी।
विज्ञापन

बैठक में गांव बतौड़, अलीपुर, सुखदर्शनपुर, जलौली, कोट और चंडीमंदिर पर अवैध कब्जों को खाली करवाने के लिए ड्रोन मैपिंग और निशानदेही करवा कर जमीन खाली करवाने के आदेश दिए। इसके साथ ही पंचकूला में बढ़ते नशों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि संबंधित थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाए। बैठक के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर के सेक्टर-12, 12-ए और सेक्टर-20 व 21 की यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे अंडर पास बनाने के लिए एचएसवीपी की तरफ से 25 करोड़ की राशि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जमा करवा दी गई है। इस अंडरपास का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा। इसके बनने से जीरकपुर-कालका हाईवे को क्रॉस करके आने-जाने वालों का काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पड़े बूथों का जल्द समाधान के आदेश
विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला के सेक्टर-11, 14 और 15 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर बने खाली पड़े बूथों का जल्द समाधान करने के आदेश दिए। बैठक में पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, डीसी विनय प्रताप सिंह, डीसीपी मोहित हांडा, एसीपी उम्मेद सिंह, नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह, संयुक्त सचिव विनेश कुमार, इस्टेट ऑफिसर ममता शर्मा, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वाईएस गुप्ता मौजूद रहे।
काम नहीं करेंगे तो वापस करने होंगे वेंडिंग क्षेत्र
शहर में स्थापित वेंडिंग जोन के संचालन को लेकर भी बैठक में गहन चर्चा हुई। जिन लोगों ने वेंडर जोन में जगह आवंटित करवा कर वहां काम नहीं शुरू किया है, उन्हें 15 दिन के नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद यह जगह अन्य आवेदकों को आवंटित कर दी जाएगी। सरकारी जमीनों से फेंसिंग तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश हैं। इस दौरान माजरी चौक से तोड़ी गई फेंसिंग पर विशेष चर्चा हुई।

रात तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण हटाने वाले निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 12 से रात 8 तक रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता और संबंधित चौकी प्रभारी से लगातार रिपोर्ट मांगने की भी हिदायत दी। इस पर इस्टेट ऑफिसर ममता शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में एक कनिष्ठ अभियंता से स्पष्टीकरण भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed