फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vote on BJP's policies will hurt: Sailja

भाजपा की नीतियों पर वोट की चोट पड़ेगी : सैलजा

Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vote on BJP's policies will hurt: Sailja
कांग्रेस के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा वोट की अपील करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला/बरवाला। भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। निकाय चुनाव ही एक ऐसा मौका है जिससे सबक सिखाया जा सकता है। जनता वोट की चोट से भाजपा को अपनी शक्ति का एहसास करवा सकती है। यह बता हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहे। वह बुधवार को रामगढ़ में कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया और रितु कसाना के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों की एक भी बात नहीं सुन रही, जिनके हितों का वह दावा करती आई है। किसानों का आंदोलन राष्ट्र के लिए एक आंख खोलने वाला है। आंदोलन को हल न करना भाजपा का जनता और किसान विरोधी एजेंडे को दर्शाता है। अन्नदाता एक माह से सड़कों पर हैं। उन्हें इस सर्दी में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर किया गया है। कांग्रेस पार्टी जाति आधारित राजनीति में विश्वास नहीं करती है। कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। जनता के साथ मिलकर काम करना कांग्रेस की एक विचारधारा का एक अहम हिस्सा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्होंने भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से पूर्व विधायक रामकिशन, मनबीर कौर गिल, शशि शर्मा, संदीप सोही, सुधा भारद्वाज, विजय बंसल, रामगढ़ के पूर्व सरपंच राजकुमार सैनी, श्याम लाल सहिज समेत काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज से कांग्रेस ने मांगा समर्थन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक होटल में मंगलवार को अग्रवाल समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार विजय इंद्र सिंगला, कालका से कांग्रेस के विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व सीपीएस चौ. रामकिशन गुर्जर, कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया और सभी वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने अग्रवाल समाज से सहयोग का आह्वान किया। पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस अपने साथ सभी वर्गों के लोगों को लेकर चलती है। इस मौके पर एडवोकेट विजय बंसल, बजरंग दास गर्ग, बाल कृष्ण बंसल, तरसेम गर्ग, कुलदीप गर्ग, भावना गुप्ता, नवीन बंसल, पवन मित्तल, बालकृष्ण सिंगला, सुरेश गर्ग, सौरव गर्ग, सुरेंद्र बंसल, पवन जैन, विजय गर्ग, सतबीर गर्ग, सुभाष जैन, कृष्ण गोयल, संजीव मित्तल, राजेश अग्रवाल, अजय सिंगला, भगवान दास मित्तल, विभोर बंसल, विजय गर्ग, आरसी गुप्ता, दीपक गर्ग, विक्रम बांसल, दीपांशु बंसल, अनील अग्रवाल, बलवंत जिंदल व अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed