फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vishwakarma Mandir Committee honored meritorious students

Panchkula News: विश्वकर्मा मंदिर कमेटी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Mandir Committee honored meritorious students
बरवाला। पंचकूला मार्ग पर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा कमेटी बरवाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। कमेटी के प्रधान राजबीर धीमान ने बताया कि इस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर बरवाला व रायपुररानी खंड के दसवीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कमेटी के प्रधान राजबीर धीमान ने कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थी आगे भी अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने प्रदेश, जिले, स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहेंगे। इस मौके पर रजनीश कुमार धीमान, चिरंजी लाल, आलम चंद, पवन धीमान रत्तेवाली, ओमनाथ धीमान कोट, देवराज सुंदरपुर सहित कमेटी के सभी सदस्य व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
12वीं कक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालीछात्रा जिया धीमान, दसवीं कक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली वंशिका धीमान, 12वीं कक्षा के विद्यार्थी मोक्षित धीमान, वरुण कुमार, मयंक धीमान, भावना धीमान, दीप्ति धीमान, स्नेहा, रजत धीमान, महक, विशाल, गौरव, अंशुल, अंजलि, कार्तिक धीमान, सोनिया, विशाल। इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की भूमिका धीमान, वंश धीमान, अनुरानी, भावना धीमान, योगेश, लक्ष्य धीमान, पल्लवी जांगड़ा, निधि धीमान, अरुण को सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed