फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Virus spreads rapidly in Haryana, 19 more deaths

हरियाणा में फिर तेजी से पांव पसार रहा वायरस, 19 और मौतें

Wed, 04 Nov 2020 11:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Virus spreads rapidly in Haryana, 19 more deaths
चंडीगढ़। हरियाणा के 4 जिलों में कोरोना की स्थिति फिर से खराब हो रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और सोनीपत में मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 1952 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 19 मरीजों ने भी दम तोड़ दिया हैै। गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में चार, हिसार में तीन, रोहतक में तीन, रेवाड़ी में दो, भिवानी में दो और जींद में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है, जबकि 257 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है 1161 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,74,082 हो गई है। जिसमें 1,58,136 मरीज ठीक हो गए हैं। 14110 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 90.84 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.37 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 199188 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है, जबकि 4937 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 1836 मरीज दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में गुरुग्राम में 611, फरीदाबाद में 359, सोनीपत में 81, हिसार में 302, अंबाला में 28, करनाल में 30, पानीपत में 16, रोहतक में 75, रेवाड़ी में 57, पंचकूला में 33, कुरुक्षेत्र में 31 यमुनानगर में 5, सिरसा में 105 महेंद्रगढ़ में 61, भिवानी में 71, झज्जर में 52, पलवल में 11 फतेहाबाद में 1, कैथल में 1 जींद में 8, नूंह में 6 व चरखीदादरी में 8 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1.74 लाख
अब तक गुुरुग्राम में 32010, फरीदाबाद में 26471, सोनीपत में 10348, हिसार में 10819, अंबाला में 9068, करनाल में 8401, पानीपत में 8074, रोहतक में 8163, रेवाड़ी में 8060, पंचकूला में 7264, कुरुक्षेत्र में 6828, यमुनानगर में 5151, सिरसा में 5629, महेंद्रगढ़ में 5153, भिवानी में 3059, झज्जर में 3802, पलवल में 3428, फतेहाबाद में 3169, कैथल में 2996, जींद में 2877, नूहं में 1297 व चरखीदादरी में 1015 कुल संक्त्रस्मित मरीज सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर, ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 27683 फरीदाबाद में 24733, सोनीपत में 9742, हिसार में 8929, अंबाला में 8810, करनाल में 8069, पानीपत में 7714, रोहतक में 6935, रेवाड़ी में 7306, पंचकूला में 6896, कुरुक्षेत्र में 6358, यमुनानगर में 4897, सिरसा में 4945, महेंद्रगढ़ में 4561, भिवानी में 3629, झज्जर में 3370, पलवल में 3306 फतेहाबाद में 2831, कैथल में 2832, जींद में 2563, नूंह में 1244 व चरखीदादरी में 783 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed