फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers staged a protest against dumping of garbage and construction of a dumping ground

Panchkula News: कूड़ा गिराने और डंपिंग ग्राउंड का निर्माण करवाने पर ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against dumping of garbage and construction of a dumping ground
बरवाला। पंचकूला नगर निगम के द्वारा अलीपुर टाउन के नजदीक कूड़ा गिराए जाने और डंपिंग ग्राउंड का निर्माण करवाने पर ग्रामीणों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। अलीपुर टाउन वासी कुलदीप सिंह, कृष्णलाल, विनोद कुमार, राजकुमार, देव सिंह, ममता देवी, निर्मला देवी, श्यामलाल व अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से उनके गांव के नजदीक पंचकूला का कूड़ा गिराकर व डंपिंग ग्राउंड का निर्माण करवा कर उनके गांव का पूरा वातावरण प्रदूषित होगा और बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि वह अपने गांव के नजदीक नगर निगम की खाली पड़ी जगह पर किसी भी कीमत पर न तो कूड़ा गिराने देंगे और न ही डंपिंग ग्राउंड बनने देंगे। वे अपनी इस समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद सतवीर चौधरी व पंचकूला नगर निगम के मेयर को भी मिल चुके हैं। उनके आश्वासनों के बावजूद भी इस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। वही इस समस्या के बारे में जब नगर निगम विभाग के जेईई विनीत से फोन पर बात की उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर देना उचित नहीं समझा
विज्ञापन




डंपिंग ग्राउंड बनाना, लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
पंचकूला नगर निगम अब पंचकूला का कूड़ा गिराने के लिए अलीपुर टाउन के नजदीक खाली पड़ी नगर निगम की भूमि पर डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी कर रहा है जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा -ज्ञान सिंह
विज्ञापन

ग्रामीण डंपिंग ग्राउंड के निर्माण को लेकर विरोध करते हैं। वह किसी कीमत पर भी यहां पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। -श्यामलाल
गांव की आबादी के नजदीक डंपिंग ग्राउंड बनने से ग्रामीणों की जिंदगी नरक बन जाएगी। इससे उनका जीवन प्रभावित होगा।- रामपाल
नगर निगम द्वारा आबादी एरिया में डंपिंग ग्राउंड बनाया जाना सरासर गलत है। इससे आसपास के गांवों का वातावरण प्रदूषित हो जाएगा। सरकार व नगर निगम विभाग को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।- ममता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed