{"_id":"6574c6ada9f6d5cf2e0739f4","slug":"villagers-raised-questions-on-quality-work-on-thapli-badisher-road-stopped-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-7200-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, थापली-बड़ीशेर सड़क का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, थापली-बड़ीशेर सड़क का काम रुकवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। धांधली के आरोप लगाकर ग्रामीणों का थापली से बड़ीशेर तक बनाई जा रही सड़क के निर्माण का विरोध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तीसरी बार ग्रामीणों ने सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद चेयरमैन की उपस्थिती में सड़क का निरीक्षण कर धांधली के आरोप लगाकर काम को रुकवा दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि सप्ताहभर पहले लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों ने आठ दिन का समय मांगा था।
इसके बाद एक बार फिर से निरीक्षण किया गया। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण रूप से बंद रखने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। अभी करीब छह किलोमीटर सड़क बन चुकी है। ग्रामीण उसकी गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बनी हुई सड़क की गुणवत्ता से विभाग उनको संतुष्ट नहीं करवाता, तब तक आगे काम नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों के निरीक्षण के दौरान जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा, बीडीसी सदस्य गुलाब सिंह चपलाना, धामण पंचायत के सरपंच खेमराज भी उपस्थित रहे।
उन्होंने भी ग्रामीणों के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लाेक निर्माण विभाग और ठेकेदार जिस दिन कहेंगे कि सड़क अब पूरी हो चुकी है, उस दिन फिर से निरीक्षण किया जाएगा। अगर सड़क की मौजूदा स्थिति में कोई सुधार नही हुआ तो मंत्री और मुख्यमंत्री से जांच की मांग करेंगे। सुनी शर्मा की उपस्थिती में ग्रामीणों ने काम को पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और सड़क बनाने वाली कंपनी को सुनाया है। चेतावनी दी गई कि रात के अंधेरे में ग्रामीणों की सहमति के बिना काम शुरू किया गया तो जिम्मेवारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया था। काम में जो कोताही बरती गई है, वह ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। भविष्य के लिए अतिरिक्त तकनीकी विंग तैनात किया गया है ताकि काम को बेहतर तरीके से करवाया जा सके। कुछ लोग भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह करने का काम कर रहे है। पूर्व विधायक लतिका शर्मा
सड़क को बनाने का काम ठीक प्रकार से हो रहा है। निर्माण में जहां पर भी नियमों की अनदेखी होगी काम को ठीक करवाया जाएगा। जनता को कहीं पर कमी मिलती है तो अधिकारियों को अवगत करवा सकते है। - अनिल कंबोज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी