{"_id":"60395a188ebc3ee90924ad89","slug":"vij-wrote-another-letter-to-the-home-secretary-in-the-dgp-case-panchkula-news-pkl405360380","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी प्रकरण में विज ने गृह सचिव को लिखा एक और पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी प्रकरण में विज ने गृह सचिव को लिखा एक और पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज डीजीपी मनोज यादव को बदलवाने के लिए पूरी तरह से अड़ गए हैं। विज नहीं चाह रहे हैं कि दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी मनोज यादव डीजीपी की कुर्सी पर बैठें। इसे लेकर विज ने शुक्रवार को गृह सचिव को एक और पत्र लिख दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य के नियुक्ति पत्र का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने दो साल के लिए ही डीजीपी की निुयक्ति की थी और राज्य सरकार ने भी दो साल के लिए ही नियुक्ति की थी। इस मामले में कोई भ्रम की स्थिति न हो, इसके लिए उन्होंने गृह सचिव को पत्र लिखा है।
बहरहाल इस मामले में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ही लेना है। डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल समाप्त हो गया है इस समय वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन दी है, लेकिन विज को उनका कार्यकाल रास नहीं आ रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि विज के लिखे पत्रों का डीजीपी जवाब नहीं देते हैं। हालांकि वीरवार को हुई अधिकारियों की बैठक में डीजीपी शामिल थे, उनके साथ विज की बातचीत भी सहृदय हुई, लेकिन अब मामला बढ़ गया है।
सूत्रों के मुताबिक विज इस मामले में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। बजट सत्र से पहले मुलाकात होना तो स्वाभाविक है, लेकिन मुख्यमंत्री विज की बात से कितना सहमत होते हैं यह देखना होगा।