फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Video made while picking up encroachment department's belongings, personnel snatched phone, beat

Panchkula News: अतिक्रमण विभाग का सामान उठाते हुए बनाया वीडियो, कर्मियों ने फोन छीना, पीटा

Fri, 05 Apr 2024 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Video made while picking up encroachment department's belongings, personnel snatched phone, beat
मोहाली। फेज-11 में बुधवार को एमसी के अतिक्रमण विभाग के कर्मियों की सामान उठाते हुए युवक ने वीडियो बना लिया। इस पर युवक को विभाग के करीब 10 कर्मियों ने पीटा और उसका फोन भी छीन लिया। इसके बाद घायल के शरीर पर अंदरूनी चोट आने के चलते उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। घायल अजय कुमार ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ता है और स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने पिता के साथ फल की रेहड़ी पर हाथ बंटाता है। बुधवार को वह जब करीब तीन बजे अपने पिता के साथ रेहड़ी पर बैठा था। तो पिता उसे रेहड़ी पर छोड़ कर किसी निजी काम से एमसी के अतिक्रमण विभाग चले गए। इसके कुछ देर बाद अतिक्रमण विभाग की गाड़ी आई जो सड़क पर लगे अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी को उठा रही थी। इस पर विभाग के कर्मियों ने अजय और उसके साथ खड़ी रेहड़ी का सामान उठाना शुरू कर दिया। इस पर उसने विभाग के कर्मियों से विनती करनी शुरू कर दी कि उसके पिता अभी वहां नहीं हैं। वे कृपया उसका सामान न उठाएं। इसके बाद जब कर्मी उसकी रेहड़ी का सामान उठाने लगे तो उसने अपने फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर विभाग का एक कर्मी उसकी ओर आया और उसका फोन छीनकर उसे पीटने लगा। जब उसने कर्मी से बचाव करने की कोशिश की तो बाकी के साथी कर्मियों ने भी उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके कपड़े फट गए और उसके शरीर पर कई अंदरूनी चोट आई हैं। इसके बाद साथ के रेहड़ी वालों ने घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल के सीने और हाथों में घाव हुए हैं। इस पर घायल ने संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed