फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination orders for unvaccinated health care workers and their families

टीकाकरण से वंचित हेल्थ केयर वर्करों और उनके परिवारों को वैक्सीन लगाने के आदेश

Fri, 25 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vaccination orders for unvaccinated health care workers and their families
चंडीगढ़। कोविड की तीसरी लहर के हमले से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने वीरवार को टीका लगवाने से वंचित रह गए हेल्थ केयर वर्करों और उनके परिवारों का तुरंत टीकाकरण करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं में स्थायी और जरूरत अनुसार सुधार करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

राज्य के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों द्वारा कोविड की तीसरी संभावी लहर से निपटने संबंधी की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसके अंतर्गत घातक वायरस की संभावित वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए 1,430 से अधिक स्तर-2 बेड, 700 से अधिक स्तर-3 बेडों सहित बच्चों के इलाज के लिए 262 बेडों की व्यवस्था की गई है। भविष्य की मांग को पूरा करने के मद्देनजर राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त सामान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने दोनों विभागों को ट्रशरी केयर सुविधाएं, जोकि बच्चों, फंगल इंफेक्शन, ऑक्सीजन सप्लाई, मानव संसाधन, दवाओं के भंडार, अन्य जरूरी वस्तुएं और टेस्टिंग सुविधाओं आदि से संबंधित हैं, को और अधिक अपग्रेड करने के लिए भी कहा ताकि समय रहते राज्य को कोविड की तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed