फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination of children between 12 to 14 years started in the state from today

आज से पूरे प्रदेश में 12 से १४ साल के बच्चों के लिए टीकाकरण

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children between 12 to 14 years started in the state from today
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि 16 मार्च से पूरे हरियाणा में 12-14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। इस आयु वर्ग में कॉर्बेवैक्स नामक वैक्सीन का उपयोग किया जाएगा और 28 दिनों के अंतराल के साथ कुल दो डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

राजीव अरोड़ा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), हरियाणा ने यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के तकनीकी सहयोग से जिला टीकाकरण अधिकारियों (डीआईओ), शहरी नोडल अधिकारी (यूएनओ) और वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर (वीसीसीएम) के लिए ईवीआईएन (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) और कोविन पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जिले 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भी मनाएंगे। एक एएनएम और दो आशा कार्यकर्ताओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रशंसा प्रमाणपत्र के साथ प्रति ब्लॉक (शहरी और ग्रामीण) सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जिले सभी अशिक्षित लाभार्थियों के लिए लाइन लिस्टिंग करेंगे और टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार करेंगे। मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed