{"_id":"6920d52d5aa8c4365c080d6e","slug":"ut-sends-consent-letter-of-rs-6-crore-to-railways-for-underbridge-panchkula-news-c-87-1-pan1001-129775-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यूटी ने रेलवे को अंडरब्रिज के लिए 6 करोड़ का सहमति पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यूटी ने रेलवे को अंडरब्रिज के लिए 6 करोड़ का सहमति पत्र भेजा
विज्ञापन
हरमिलाप नगर रेलवे अंडरब्रिज 12 करोड़ में बनेगा, टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
पंचकूला-चंडीगढ़ से जीरकपुर की राह होगी आसान
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। पंचकूला-चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने वालों के लिए राह आसान होने की उम्मीद है। साथ ही बलटाना और सेक्टर-19 के लाखों लोग लंबे समय से झेल रहे जाम की समस्या से राहत पाएंगे। यूटी प्रशासन ने हरमिलाप नगर रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे को 50% हिस्सेदारी की शर्त मान ली है। इसके तहत यूटी प्रशासन ने 6 करोड़ रुपये देने का सहमति पत्र भेजा है। अब रेलवे फाटक नंबर 123 पर अंडरब्रिज बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।
रेलवे ने 2 सितंबर को टेंडर के लिए 6 करोड़ रुपये जमा कराने या सहमति पत्र देने के लिए यूटी प्रशासन को पत्र लिखा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके परिणामस्वरूप यूटी प्रशासन ने रेलवे को अंडरब्रिज के लिए सहमति पत्र भेजा। इस प्रयास में जॉइंट एक्शन कमेटी फॉर वेलफेयर ऑफ बलटाना रेजिडेंट्स के प्रधान प्रताप सिंह राणा, गुरबिंदर सिंह संधू, सांसद सतनाम सिंह संधू, अनिल दूबे और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने सहयोग किया।
यह होंगी अंडरब्रिज की विशेषताएं
लंबाई : 14 मीटर, ऊंचाई : साढ़े तीन मीटर
वाहन चालकों के लिए : दो-दो स्पैन, प्रत्येक साढ़े पांच मीटर चौड़े
पैदल और साइकिल चालकों के लिए 2 मीटर की अलग लेन
परियोजना के लिए 5 कैनाल 9 मरला भूमि अधिग्रहित की जाएगी
प्रोजेक्ट की लागत
साल 2017 में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी लेकिन जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण कुल लागत 9 करोड़ से बढ़कर 12.81 करोड़ रुपये हो गई।
20 साल से जाम की समस्या झेल रहे लोग
बलटाना में करीब 36 रेजिडेंशियल कॉलोनियां और सेक्टर-19 के लोग 20 साल से जाम की समस्या झेल रहे हैं। हरमिलाप नगर और बलटाना के बीच बने इस फाटक से रोज करीब 15 हजार वाहन गुजरते हैं। ट्रेनें बढ़ने के कारण फाटक आधा दिन या उससे अधिक समय तक बंद रहता है जिससे स्थानीय लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। यहां से रोज 81 ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन
कब क्या हुआ
26 जून 2017: राज्यपाल से अंडरपास की मांग की गई
2019 : प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद प्रोजेक्ट में तेजी आई
31 जनवरी 2020 : यूटी प्रशासन ने अंबाला डीआरएम ऑफिस को प्रोजेक्ट फाइल भेजी
कोट
दो सितंबर को रेलवे ने टेंडर के लिए 6 करोड़ रुपये जमा कराने या फिर सहमति पत्र देने के लिए यूटी प्रशासन को पत्र लिखा था। इसका जवाब यूटी ने दिया है। पत्र मिलते ही रेलवे अंडरब्रिज टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। -नवीन, सीनियर डीसीएम, रेलवे अंबाला