{"_id":"69dea0e9f74dcdcb740d7f18","slug":"uproar-as-school-opens-on-a-holiday-panchkula-news-c-87-1-pan1007-135311-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवकाश के दिन स्कूल खुलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवकाश के दिन स्कूल खुलने पर हंगामा
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर निगानिया विद्या मंदिर पर उठे सवाल
अभिभावकों में आक्रोश, भीम आर्मी ने जताया विरोध; स्कूल प्रशासन ने बच्चों को घर भेजा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र के समलेहड़ी-शाहजहांपुर रोड स्थित निगानिया विद्या मंदिर स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के दिन स्कूल खोलने पर बड़ा विवाद हो गया। जहां देशभर में आंबेडकर जयंती पर राजपत्रित अवकाश घोषित था वहीं स्कूल में गतिविधियां जारी रहने के आरोपों ने लोगों और अभिभावकों को आक्रोशित कर दिया।
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को सुबह स्कूल बसों की नियमित आवाजाही देख आसपास के ग्रामीणों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। कई अभिभावक यह जानने के लिए स्कूल के पास पहुंचे कि अवकाश के बावजूद बच्चों को क्यों बुलाया जा रहा है। इसी दौरान कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने अवकाश के नियमों की अनदेखी की है।
सूचना मिलते ही भीम आर्मी पंचकूला के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह नियमों का उल्लंघन है और महापुरुषों के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
स्थिति तनावपूर्ण होती देख स्कूल प्रशासन हरकत में आया और बच्चों को घर भेजने लगा। कुछ ही देर में स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। हालांकि इस फैसले के बावजूद कई अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने प्रशासन से जांच कराने की मांग उठाई।
लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में भी नियमों की अनदेखी होती रहेगी। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
हमें स्कूल खुलने व बंद होने की कोई जानकारी नहीं है। हमारे कार्यालय में भी मंगलवार को अवकाश था।
-संजू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, रायपुररानी
विज्ञापन
अभिभावकों में आक्रोश, भीम आर्मी ने जताया विरोध