फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union will complain to the Women and Human Rights Commission about indecent behavior of Asha workers

अभद्र व्यवहार से गुस्साई आशा वर्कर्स यूनियन सभी एसपी कार्यालयों पर करेंगी प्रदर्शन

Mon, 21 Feb 2022 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
Union will complain to the Women and Human Rights Commission about indecent behavior of Asha workers
चंडीगढ़। अंबाला में आशा वर्कर्स के साथ किए गए अभद्र व्यवहार से यूनियन में रोष है। यूनियन ने फैसला लिया है कि इसके विरोध स्वरूप प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स 22 फरवरी को एसपी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी। साथ ही अभद्र व्यवहार की शिकायत महिला आयोग एवं मानवाधिकार आयोग में भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 फरवरी को 15 दिन के नोटिस पर आशा वर्कर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कैंप कार्यालय पर हड़ताल करके एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। आशा वर्कर्स यूनियन ने कहा कि सीआईडी और पुलिस ने रात 12 बजे तक यूनियन नेताओं के घर पर दबिश दी और महिलाओं के साथ हाथापाई की गई। आशा वर्कर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव सुनीता ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा की तमाम आशा वर्कर से महिला दिवस यानी 8 मार्च को हड़ताल करके जबरदस्त रोष प्रदर्शन करेंगी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से मांगें माननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed