फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Union Health Minister praised Vij for better speed of vaccination

टीकाकरण की बेहतर रफ्तार पर अनिल विज को मिली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से सराहना

Wed, 26 Jan 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Union Health Minister praised Vij for better speed of vaccination
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की रोकथाम के लिये किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न राज्यों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में कहा ‘हरियाणा ने कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य में अच्छा काम किया है और इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।’ इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट 82 प्रतिशत और दवाओं के बफर स्टॉक को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की सराहना की। वीसी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हरियाणा में दवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य पर्याप्त इंतजाम हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद अस्पताल में बेहद कम मरीज भर्ती हैं जोकि एक सुखद पहलू है।
विज्ञापन

मांडविया ने कहा कि देश के प्रमुख वैज्ञानिकों से चर्चा के बाद एक बात सामने आ रही है कि अस्पताल में ज्यादातर वह लोग आ रहे हैं जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। हरियाणा में बैड ऑक्यूपेसी 3.7 प्रतिशत है। वर्तमान स्थिति के अनुसार 664 मरीज ऑक्सीजन पर है, 82 वेंटिलेटर पर हैं और 294 आईसीयू में हैं। केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा वैक्सीनेशन पर बहुत अच्छा काम कर रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोनारोधी वैक्सीन की प्रथम डोज 104 प्रतिशत और दूसरी डोज 79 प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

टीकाकरण की यह है स्थिति
प्रदेश में 2.14 करोड़ को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है जबकि 1.63 करोड़ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश के 14 जिलों में 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है जबकि 3 जिलों में 100 प्रतिशत दूसरी डोज लग चुकी है। प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन का काम शुरू किया गया जबकि 10 जनवरी से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाने की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed