{"_id":"66d07969bb57036270053d7e","slug":"unemployed-teacher-fainted-admitted-to-civil-hospital-panchkula-news-c-71-1-mli1008-118749-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेरोजगार टीचर हुई बेहोश, सिविल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेरोजगार टीचर हुई बेहोश, सिविल अस्पताल में भर्ती
Thu, 29 Aug 2024 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
नहीं उतरे टंकी पर चढ़े बेरोजगार अध्यापाक, पीएसईबी की छत पर 41 घंटे से हैं बैठे
बेरोजगार अध्यापकों के नियुक्ति पत्र जारी करने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नौ दिन से लगातार संघर्ष कर रहे दो बेरोजगार अध्यापक 41 घंटे बाद भी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की बिल्डिंग से नीचे नहीं उतरे हैं। दूसरी ओर नियुक्ति पत्र की मांग कर रही एक संघर्षशील बेरोजगार टीचर की तबीयत वीरवार को दोपहर बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे मोहाली के सिविल अस्पताल भेजा गया।
नियुक्ति पत्र देने की मांग करने वाले बेरोजगार अध्यापक सकते में आ गए, जब उनके साथ धरना दे रही शीतल कुमारी दोपहर के समय बेहोश हो गई। पहले तो सभी ने शीतल कुमारी को प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि फाजिल्का की रहने वाली शीतल कुमारी डिप्रेशन में आ गई और इस वजह से तबीयत खराब हो गई। फिलहाल शीतल फेज-6 के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
पीएसईबी की इमारत के गेट पर पंजाब से आए बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन जारी है। ध्यान रहे कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के एजुकेशन सेक्रेटरी कमल किशोर जाधव के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को शाम पांच बजे मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अंडरटेकिंग फार्मों की शिक्षा मंत्री से मान्यता मिलने के बाद आप लोगों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
कमेटी के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग को वीरवार दोपहर 2:30 बजे तक समय दिया था। समय तो बीत गया पर बेरोजगार अध्यापकों को अंडरटेकिंग फार्म नहीं प्रदान किए गए। ईटीटी 2364 संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी मनप्रीत सिंह मानसा ने बताया कि शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस डीपीआई कार्यालय में मीटिंग करेंगे।
पदाधिकारियों का कहना है कि पंजाब सरकार के नुमाइंदे इस तरह वादे पर वादे कर रहे हैं। एक माह पहले ही 2364 की सूची शिक्षा विभाग के पास आ चुकी है फिर भी अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। जब तक बेरोजगार अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता, तब तक यहां से नहीं हटने वाले हैं और धरना जारी रहेगा।
नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे बेरोजगार अध्यापकों के साथी पिछले 41 घंटे से छत पर पेट्रोल की बोतल लेकर डटे हुए हैं। शिक्षा विभाग से लेकर पंजाब सरकार के अधिकारी छत से उतरने के लिए अपील कर रहे हैं, लेकिन वह नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग पर अड़े हैं।
प्रदर्शन स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात
प्रदर्शन स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां पुलिस की हर तरफ पैनी नजर बनी है। मौके पर एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी खड़ी हैं। सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है।