फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Unclaimed dogs to live in 4.70 crore canal house

लावारिस कुत्ते 4.70 करोड़ के कैनल हाउस में रहेंगे

Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed dogs to live in 4.70 crore canal house
पंचकूला/बरवाला। शहरवासियों को जल्द लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगा। गांव सुखदर्शनपुर में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से चार एकड़ में तैयार उत्तर भारत का पहला और देश के तीसरे डॉग केयर एवं पुनर्वास सेंटर का शुक्रवार को हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उद्घाटन किया है। इसी के साथ पंचकूला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब नगर निगम लावारिस कुत्तों को कैनल हाउस पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इस प्रक्रिया को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ने चुनाव के दौरान तीन माह में लावारिस पशुओं और कुत्तों के आतंक से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने का वादा किया था, जिसे एक माह में ही पूरा कर दिया है। इसके लिए निगम एवं प्रशासन के अधिकारी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि यह कार्य रिकॉर्ड अवधि से पहले पूरा किया गया है। पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गांव हरिपुर में 5-6 साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह नोंच खाया था। वह स्वयं बच्ची का हालचाल लेने उसके घर गए थे। बच्ची की गंभीर हालत को देखकर शहर को लावारिस कुत्तों से मुक्त करवाने का फैसला लिया था, और आज वह साकार हो गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन भी बना रहा कैनल हाउस
पंचकूला की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी 300 की क्षमता वाला कैनल हाउस बनाने का कार्य आरंभ किया है। पंचकूला में बने इस कैनल हाउस में 1000 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है। इसके अलावा 24 घंटे डॉक्टर, दवाइयां, खाने-पीने की भी विशेष तौर पर प्रबंध किया गया है। कैनल हाउस में 250 पालतू कुत्तों के लिए भी हॉस्टल का निर्माण किया गया है। इसमें पालतू कुत्तों के मालिक जब कभी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके लिए सामान्य शुल्क पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पशु अत्याचार संस्था की प्रबंधक मेनका गांधी का भी संदेश उनके पास आया। इसमें उन्होंने कुत्तों और गायों के रखरखाव की समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए वरदान होगा कैनल हाउस
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि यह कैनल हाउस शहरवासियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। कैनल हाउस में 39 गुणा 20 फुट लंबे 36 पिंजरे बनाए गए हैं। इनमें वाशिंग स्पा, डॉग्स ओपीडी, वेटरनरी डॉक्टर रूम, ऑपरेशन थिएटर, फार्मेसी, डायग्नोस्टिक लैब आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि यह बहुत ही पावन अवसर है। क्योंकि मनुष्य को सभी प्रजातियों की सुरक्षा एवं पालन का जिम्मा प्रकृति ने सौंपा है। पंचकूला में बनाए सात सूत्री कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन और पुलिस पूर्ण सहयोग करेगा। नशा मुक्ति की दिशा में भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पार्षद सलीम खान ने कहा कि गोशाल और कैनल हाउस में लावारिस कुत्तों को पकड़ कर लाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

गांव सुखदर्शनपुर में बनाया गया डॉग पांड।

गांव सुखदर्शनपुर में बनाया गया डॉग पांड। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed