{"_id":"69694ed48f18051a040cdeac","slug":"two-security-guards-arrested-for-allegedly-stealing-from-a-store-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131744-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्टोर की सुरक्षा करने वाले ही बने चोर, दो सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्टोर की सुरक्षा करने वाले ही बने चोर, दो सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
रिलायंस स्मार्ट बाजार में डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि स्टोर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही गार्ड चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल चौहान और पीयूष के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी को जीरकपुर निवासी स्टोर मालिक ने थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि स्टोर में तैनात दो सुरक्षा गार्ड लंबे समय से धीरे-धीरे सामान चोरी कर रहे थे। जब स्टोर का आंतरिक मिलान किया गया तो करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब पाया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी अमनदीप ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 जनवरी को पहले आरोपी साहिल चौहान को मनीमाजरा से गिरफ्तार किया। उसे 11 जनवरी को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उजागर हुआ दूसरा आरोपी
पुलिस रिमांड के दौरान साहिल ने अपने साथी पीयूष का नाम उजागर किया, जो उसी स्टोर में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। इसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी को दूसरे आरोपी पीयूष को उसके गांव हमीरपुर से गिरफ्तार किया।
चोरी का सामान बेचने के नेटवर्क की जांच
वीरवार को पीयूष को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किया गया सामान कहां और किसे बेचा गया तथा इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।