फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   two pliceman suspended

दो पुलिसकर्मियों ने महिला से मोबाइल नंबर लेने का किया प्रयास, सस्पेंड

Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
two pliceman suspended
महिलाओं व युवतियों के लिए आपराधिक प्रवृति के लोग ही नहीं, बल्कि स्वयं पुलिसकर्मी भी खतरा बनने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला पंचकूला में सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी ही महिला के लिए खतरा बनने वाले थे। लेकिन गनीमत रही कि महिला को समय रहते आरोपी पुलिसकर्मियों की गलत नीयत पर शक हो गया और उसने पंचकूला पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत कर दी। दरअसल, सेक्टर-20 थाने में एएसआई के पद पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला के पास जाकर पहले उन्हें सड़क हादसे का आरोपी बताया। फिर वह हादसे के समय घटनास्थल पर थी या नहीं, यह पता लगाने के लिए उनकी लोकेशन पता लगाने के लिए उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा। जबकि न तो ऐसा कोई सड़क हादसा घटित हुआ था और न ही महिला मामले में आरोपी थी। पुलिसकर्मियों की गलत नीयत पर शक होते ही महिला ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीसीपी कमलदीप गोयल ने शिकायत पर इंक्वायरी करवाई तो पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही साबित हुए। इंक्वायरी रिपोर्ट आने पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनकी डिपार्टमेंटल इंक्वायरी भी खोल दी। दोनों आरोपी पुलिसकर्मी सेक्टर-20 थाने में तैनात एएसआई जोगिंदर और एएसआई रमेश हैं। उन्हें सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed