फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   two new cases of corona found in panchkula

पंचकूला में कोरोना के दो नए केस मिले

Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
two new cases of corona found in panchkula
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 और अमरावती से एक एक केस सामने आए हैं। दोनों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। पंचकूला में अब तक कुल 40659 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30944 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 381 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में 1472 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 506598 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील करते हुए कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। पंचकूला में विदेश से आए 1835 यात्रियों को ट्रेस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed