फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two lakh 20 thousand rupees withdrawn from person's bank account, case registered

व्यक्ति के बैंक खाते से निकाले दो लाख 20 हजार रुपये, केस दर्ज

Mon, 09 May 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 20 thousand rupees withdrawn from person's bank account, case registered
पंचकूला। सेक्टर-11 निवासी बुजुर्ग के बैंक खाते से दो लाख 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 73 वर्षीय श्याम सुंदर मलिक ने बताया कि 9 सितंबर 2021 को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और वह उनके बैंक खातों की डिटेल मांगने लगा। इस पर बुजुर्ग ने आरोपी को बैंक खातों की कोई डिटेल नहीं दी और उसका फोन काट दिया। फोन कटने के कुछ समय बाद ही उनके तीनों बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल दो लाख 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इसके बाद बुजुर्ग ने 10 सितंबर 2021 को तीनों बैंक में अपने खाते ब्लॉक करवाकर उनके पैसे वापस दिलवाने की शिकायत दी। साथ ही इसकी शिकायत सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करवा दी थी। हैरानी की बात यह है कि शिकायत के करीब आठ महीने के बाद सात मई, 2022 को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एक बैंक नेे लौटाए पैसे
बुजुर्ग ने बताया कि मेरा खाता सेक्टर-17 चंडीगढ़ में एसबीआई की ब्रांच में है, दूसरा एक निजी बैंक में और तीसरा खाता सेक्टर 11 के आईसीआईसीआई बैंक में है। साइबर फ्रॉड होने के 10वें दिन आईसीआईसीआई बैंक ने 45, 446 रुपये वापस मेरे खाते में जमा करवा दिए थे। बाकी के दो बैंकों ने उनके पैसे अभी तक वापस नहीं किए हैं। इसके बाद मार्च में बुजुर्ग ने आरबीआई को मामले की शिकायत दी। इसके बाद एसबीआई बैंक से उन्हें पिछले हफ्ते एक लेटर आया कि वह इस मामले को बंद कर रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग ने कहा कि जब एक बैंक पैसा वापस कर सकता है तो बाकी दो बैंक उनके पैसे वापस क्यों नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग एसएस मलिक ने बताया कि वह सीएजी डिपार्टमेंट से बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर सेवानिवृत्त हैं। 10 सितंबर 2021 को उन्होंने सेक्टर-14 पुलिस थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। अब चार दिन पहले मेरे घर पुलिस वाले बयान लेने आए थे तो मैंने कहा कि जो मैने शिकायत दी है वहीं मेरा बयान है। करीब नौ महीने बाद पुलिस ने लापरवाही का रवैया अपनाते हुए मामला दर्ज किया है।

इस मामले में जांच अधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि सितंबर 2021 में बुजुर्ग ने शिकायत दी थी कि बैंक कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसलिए मामला दर्ज नहीं करने को कहा था। इसके बाद करीब दो महीने पहले उन्होंने मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी है। इसके बाद बयान हुए फिर मामला दर्ज किया गया है। एक बैंक ने तो पैसा वापस दे दिया है बाकी के दोनों बैंकों से रिकॉर्ड लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed