फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: New meters are installed but readings are not updated, people are upset due to high bills

परेशानी : मीटर तो नए लगाए लेकिन रीडिंग नहीं की अपडेट, ज्यादा बिल आने से लोग परेशान

Sun, 19 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble: New meters are installed but readings are not updated, people are upset due to high bills
पंचकूला। बिजली निगम की अनियमितता से शहर और कॉलोनियों के लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली निगम अपने कंप्यूटर सिस्टम में पुराने मीटर की रीडिंग को अपडेट नहीं कर पाया है। इस कारण लोगों का बिल बहुत अधिक आ रहा है। बिजली बिल अधिक आने के बाद लोग बिजली दफ्तर जा रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा उनके बिल कम नहीं आ रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में बना है।
विज्ञापन

शहर के बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने का काम युद्घस्तर पर चल रहा है। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद पुराने बिजली बिल निगम के सिस्टम में अपडेट नहीं हो पाया है। इंदिरा कॉलोनी निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि उनका बिजली का बिल 1.67 लाख रुपये आया है। इसे अभी तक सुधरवाया नहीं जा सका है। वहीं कई बार वह बिजली दफ्तर के चक्कर लगा चुकी हैं। उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इंदिरा कॉलोनी के राजकुमार ने बताया कि उनका बिजली का बिल 1.57 लाख रुपये आया है।
विज्ञापन

इसे भी ठीक नहीं किया गया है। इसके अलावा शहर के सेक्टर-15, 16, 17 सहित अन्य सेक्टरों के भी यही हालात हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष पपनेजा ने बताया कि लगातार बिजली का बिल सेक्टरों के लोगों के भी गलत आ रहे हैं। अगर लोग इस बिजली के बिल को नहीं भरते हैं तो उन पर पेनाल्टी लग जाती है। इसलिए पेनाल्टी लोगों पर नहीं लगाई जाए। इसके लिए निगम को सही तरीके से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से मीटर की रीडिंग जांची जा रही है। कंप्यूटर पर सभी बिल सुधारकर भेजे जा रहे हैं। जल्द ही बिजली निगम लोगों की शिकायतों का निवारण करेगा। - निर्मल सिंह, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed