फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport Minister preparing a blueprint to implement new scrap policy in Haryana

हरियाणा में नई स्क्रैप नीति लागू करने का खाका तैयार कर रहे परिवहन मंत्री, जीपीएस सीसीटीवी के साथ बेडे़ में शामिल होंगी हाईटेक बसें

Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister preparing a blueprint to implement new scrap policy in Haryana
चंडीगढ़। हरियाणा में नई स्क्रैप पॉलिसी लागू करने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा खाका तैयार कर रहे हैं। एनसीआर में जल्द नई स्क्रैप पॉलिसी लागू होगी और पुराने वाहनों पर गाज गिरेगी। यहां मीडिया से बातचीत में शर्मा ने बताया डीजल के 10 साल से ज्यादा पुराने और पेट्रोल के 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन एनसीआर में नहीं चल पाएंगे। यह जानकारी उन्होंने अपने कार्यालय में दी। उन्होंने कहा कि एनसीआर के प्रदूषण को देखते हुए इस फैसले को कड़ाई से लागू किया जाएगा। साथ ही पड़ोसी राज्यों से एनसीआर में दाखिल होने वाले पुराने वाहनों को लेकर नियम को संशोधन करने पर विचार किया जा रहा है। इससे दिल्ली जाने वाले लोगों के ऊपर असर न पड़े। मूलचंद शर्मा ने किसान आंदोलन किसान महापंचायत को लेकर भी कहा कि करनाल में किसानों ने जो घेराव की चेतावनी दी है यह सब राजनीति से प्रेरित है। कई दलों के लोग इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं। प्रदर्शन का अधिकार सब को है, लेकिन कोई भी कानून को हाथ में न ले।
विज्ञापन

बेडे़ में शामिल होंगी हाईटेक बसें
वहीं उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में हाईटेक बसें शामिल होने वाली है, जिनमें जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ एक इस तरह का बॉक्स रखा जाएगा, जिसमें यात्री अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। यहां दी गईं शिकायतें परिवहन विभाग के हेड ऑफिस पहुंचाई जाएगी। इसके बाद शिकायत की सत्यता जानने के बाद उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed