फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport Minister got to know about Hiteshwar Sharma, who topped All India in 12th

परिवहन मंत्री ने 12वीं में ऑल इंडिया में टॉप करने वाले हितेश्वर शर्मा का हालचाल जाना

Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister got to know about Hiteshwar Sharma, who topped All India in 12th
हितेश्वर शर्मा से अस्पताल में बात करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में ऑल इंडिया टॉप करने वाले भवन विद्यालय के छात्र हितेश्वर शर्मा डेंगू से ग्रस्त हैं। वह पिछले एक सप्ताह से सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हितेश्वर शर्मा के बीमार होने की खबर जैसे ही प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा को मिली वह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हितेश्वर और उनके पिता एक्साइज कलेक्टर आशुतोष राजन से हाल जाना। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को हिदायत दी कि वह बीमारी का सटीक उपचार करें, जिससे देश में प्रदेश का नाम रोशन करने वाला हितेश्वर शर्मा स्वस्थ होकर जल्द घर लौटें। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उनके पिता आशुतोष राजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके लिए आशुतोष राजन ने उनका आभार जताया। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि हितेश्वर की सेहत में काफी सुधार है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के टॉपरों के साथ बातचीत की थी। इसमें हितेश्वर शर्मा भी शामिल थे। 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने हितेश्वर और परिजनों को बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed