फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Training: 24 weeks training of 600 new trainees started in Bhanu

प्रशिक्षण : भानू में 600 नव प्रशिक्षणार्थियों की 24 सप्ताह की ट्रेनिंग शुरू

Sat, 12 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Training: 24 weeks training of 600 new trainees started in Bhanu
भानू में 24 सप्ताह की ट्रेनिंग के शुभारंभ पर मौजूद प्रशिक्षु। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में शुक्रवार को 168वां नान जीडी बैच के 16 राज्यों के 600 नव प्रशिक्षणार्थियों की 24 सप्ताह की ट्रेनिंग शुरू हुई। इसमें 76 रिक्रूट महिलाएं भी शामिल हैं। इस ट्रेनिंग सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भारत तिब्बत सीमा बल ने किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर विक्रांत थपलियाल सेनानी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इन प्रशिक्षणार्थियों को ड्रिल, वैपन, मैप रीडिंग और हथियारों की 24 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह होगा कैडर
नव प्रशिक्षणार्थियों में क्लर्क, टेलीकाम, वाटर कैरियर, कुक, एसके., टेलर, कोबलर, बारबर, वाशर मैन, गार्डनर शामिल हैं। यह कैडर बल में अपनी विशेष भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इन सभी को प्रशिक्षण के उपरांत स्पेशल कोर्स भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक ने नव प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाकर कहा कि उनका भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में भर्ती होना गौरव की बात है। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र एक बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्र है, जिसमें बेहतरीन सुविधाएं जैसे ड्रिल ग्राउंड, पीटी ग्राउंड, अनेक तरह की बाधाओं को पर करना, स्वीमिंग पूल, वैपन विंग व टैक विंग, छोटी व लंबी फायरिंग रेंज इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके उपरांत ईश्वर सिंह दुहन महानिरीक्षक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed