फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police issued 45684 challans this year

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस ने इस साल काटे 45684 चालान

Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued 45684 challans this year
20 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को किया यातायात विभाग में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 2025 में 31 मई तक काटे गए 45684 चालान का डेटा पेश किया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 20 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को यातायात विभाग में शामिल किया। इस दौरान बताया गया कि मोगीनंद गांव के निवासी एक बाइक चालक का विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 43500 रुपये का चालान किया गया है।
डीसीपी ने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 45684 चालान काटे गए, जिसमे 3955 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने के, 16738 बिना हेलमेट, 359 चालान बिना नंबर प्लेट, 5699 छेड़छाड़ व गलत पैटर्न की नंबर प्लेट, 614 बिना सीट बैल्ट, 1746 ट्रिपल राइडिंग, 1518 नो पार्किंग, 537 लेन चेंज, 358 बिना लाइसेंस, 1101 बिना आरसी, 571 ड्रंकन ड्राइव, 11814 बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाहनों के चालान काटे गए हैं। वहीं डीसीपी ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों चिह्नित कर सुधार किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



इस बैठक में एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह, एसीपी सुरेंद्र सिंह, एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार, चालानिंग ब्रांच इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद, सब-इंस्पेक्टर संजीव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed