फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Track maintenance machine collided with car at open railway gate, driver injured

खुले रेलवे फाटक पर कार से भिड़ी ट्रैक मेंटेनेंस मशीन, चालक घायल

Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Track maintenance machine collided with car at open railway gate, driver injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। कालका-पिंजौर रेलवे फाटक बंद नहीं होने के कारण मंगलवार देर शाम एफबीडब्ल्यू ट्रैक मेंटेनेंस मशीन कालका से पिंजौर जा रही एक कार से जा टकराई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि मशीन चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर कालका की तरफ से पिंजौर जा रहा था। इस दौरान रेलवे का फाटक खुला था। जैसे ही वह कार निकालने लगा तब कालका से सूरजपुर की तरफ जा रही एफबीडब्ल्यू ट्रैक मेंटेनेंस मशीन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रेम सिंह ने बताया कि उसके सिर में चोट आई है। स्थानीय निवासी संजय बंसल ने बताया कि कार उनके जानकार की है। हादसे के बाद गाड़ी चालक बेसुध हो गया था। उसे काफी देर बाद होश आया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं आरपीएफ के एएसआई वीरपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि फाटक कैसे खुला रह गया जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेलवे के गेटमैन संजय ने बताया कि उसे जानकारी ही नहीं थी कि इस ट्रैक पर मेंटेनेंस मशीन आ रही है। उधर आरपीएफ थाना प्रभारी एसआर मीना ने बताया कि फाटक कैसे खुला रह गया सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जीआरपी पुलिस अधिकारी सुखबीर ने बताया कि एफबीडब्ल्यू ट्रैक मेंटेनेंस मशीन रेलवे फाटक पर आरयूबी के काम में लगी थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed