{"_id":"605a13ad8ebc3ec39c36cd50","slug":"tourism-corporation-employees-have-not-received-salary-for-six-months-suffering-panchkula-news-pkl4081223189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से वेतन न मिलने पर पर्यटन निगम कर्मचारी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से वेतन न मिलने पर पर्यटन निगम कर्मचारी बेहाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पर्यटन निगम के हजारों कर्मचारियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के परिजन भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। लोन की किस्तें जमा न होने के चलते बैंक कर्मचारी उनके घरों के चक्कर काट रहे हैं। दुकानदारों ने अब उधार में राशन देने से मना कर दिया है।
कर्मचारी वेतन के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कर्मचारियों को6 से 10 महीने तक वेतन न मिलने की निंदा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बिना किसी देरी के कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है। लांबा और सेठी ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर कोरोना योद्धा कहे जाने वाले मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन रुका हुआ है।
हरियाणा पर्यटन कर्मचारी संघ के चेयरमैन सुरेश नौहरा, प्रधान मित्र पाल राणा व महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने बताया कि निगम कर्मचारी बकाया वेतन की मांग को लेकर सभी केंद्रों पर प्रदर्शन कर चुके हैं। अगर अतिशीघ्र बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो संघ कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होगा।