{"_id":"655fa8ac389031e4190ed483","slug":"to-avoid-cctv-challan-drivers-started-tampering-with-number-plates-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-6751-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीसीटीवी के चालान से बचने के लिए निकालने लगे जुगाड़, चालक नंबर प्लेट से करने लगे छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीसीटीवी के चालान से बचने के लिए निकालने लगे जुगाड़, चालक नंबर प्लेट से करने लगे छेड़छाड़
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चौराहों, ट्रैफिक लाइट और बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से ई-चालान किए जा रहे हैं। ई-चालान से बचने के लिए शातिरों ने नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी है। वाहन चालक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें वाहन की नंबर प्लेट से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। चालान से बचने के लिए कई तो नंबर प्लेट पर काले रंग की टेप लगा रहे हैं। कई चालक वाहन पर लगे नंबर प्लेट को आधा या पूरा कपड़े से ढक देते हैं। कई लोग तो नंबर प्लेट पर स्क्रैच तक मार रहे हैं। पुलिस के पास इस तरह के लोगों का आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों के चालान किए जा रहे हैं। संवाद
हो जाएं सावधान
चालान से बचने के लिए चालकों को जुगाड़ तलाशना भारी पड़ सकता है। चालान से बचने का कोई जुगाड़ किसी काम नहीं आएगा बल्कि पकड़े जाने पर जुर्माने का भुगतना करना पड़ेगा। चालान से बचने के लिए कई लोग मोटरसाइकिल व स्कूटर की नंबर प्लेट पर उल्टे-सीधे तरीके आजमा रहे हैं। इस वजह से वे कुछ रुपये बचाने के चक्कर में मोटे चालान में फंस जाते हैं। चालान से बचने का एक ही सबसे आसान तरीका है कि आप अपने डॉक्यूमेंट पूरे रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
नंबर प्लेट से छेड़खानी पर सख्त हैं कानून
सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के अनुसार नंबर प्लेट के लिए कई नियम दिए गए हैं। इन नियमों के तहत कोई भी शख्स वाहन की नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़खानी करते पकड़ा जाता है तो भारी पड़ सकता है। जैसी नंबर प्लेट आपको आरटीए से दी जाती है, उसे वैसा ही रखना चाहिए. अगर कोई भी व्यक्ति इन नियमों को फॉलो नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ई-चालान से बचने के लिए सबसे अधिक संख्या में नाबालिग और युवा वाहन के नंबर प्लेट पर जुगाड़ लगा रहे है।