फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three X-ray machines will soon come to Civil Hospital, patients will get facilities

Panchkula News: सिविल अस्पताल में जल्द आएंगी तीन एक्सरे मशीन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Mon, 12 Aug 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Three X-ray machines will soon come to Civil Hospital, patients will get facilities
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जल्द ही तीन नई एक्सरे मशीनें 60 लाख की लागत से लगाई जाएंगी। इससे अस्पताल की इलाज व्यवस्था में सुधार होगा और इमरजेंसी मरीजों की सहूलियत बढ़ेगी। इन मशीनों की मांग हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी गई है।
गौरतलब है कि शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के एक्सरे रूम में दो एक्सरे मशीन खराब हैं। इसमें एक नई एक्सरे मशीन लगा दी गई है। अब दो और मशीनों की मांग एक्सरे रूम के लिए की गई है। इसके अलावा एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन ऑपरेशन थिएटर में लगाए जाने की योजना बनी है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना ओपीडी और इमरजेंसी के मिलाकर तीन सौ से अधिक एक्सरे हो रहे हैं। मरीजों के बढ़ते लोड को देखते हुए अब दो मशीनें और लगाने की योजना है। इमरजेंसी मरीजों के वार्ड में एक्सरे मशीन लगने से ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में मरीजों को नहीं करना होगा दिक्कत का सामना
इमरजेंसी में मरीजों के ऑपरेशन की जरूरत होने पर तुरंत मरीजों का एक्सरे किया जा सकेगा। इन मशीनों मदद से मरीजों के हड़्डी के फ्रैक्चर के अलावा सीने, सांस से संबंधित बीमारियों का पता भी आसानी से चल सकेगा।


-मरीजों को इलाज की अच्छी सुविधा के लिए, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन नई एक्सरे मशीन का प्लान बनाकर भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही जल्द ये मशीनें खरीदी जाएंगी। इससे मरीजों को अस्पताल में अच्छी सुविधा मिल सकेगी। - डॉ. मनीष बंसल, डीजीएचएस, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed