फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three people were attacked and money was also looted from one.

Panchkula News: तीन लोगों पर हमला, एक से पैसे भी लूटे

Thu, 18 Sep 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three people were attacked and money was also looted from one.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़। एक हफ्ते से अमलोह और गोबिंदगढ़ में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बदमाशों ने अब तीन लोगों पर हमला कर दिया। वहीं, एक जगह कार के चार टायर चोरी कर लिए गए।
मेन बाजार के आसपास चाय की दुकान चलाने वाले सूरज पर दो युवकों ने तेजधार हथियार से वार कर दिया। चाय मिलने पर थोड़ी देरी होने पर ही आरोपी भड़क गए और सूरज पर हमला कर दिया। उसे सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी पीठ पर छह टांके लगे हैं। वहीं, महाराजा अग्रसैन पार्क के बाहर मीट की दुकान पर काम कर रहे एक युवक के सिर पर मांस काटने वाले हथियार से वार कर उसे लहुलूहान कर दिया गया। उसके सिर पर नौ टांके लगे हैं। जख्मी शहबाज मोहम्मद निवासी अमलोह ने बताया कि उसकी दुकान के आगे एक लड़का रोज आकर मांस काटता था। उसे मना किया तो उसने हमला कर दिया। उधर, प्रवासी मजदूर सुरेश ऋषि पर दो बाइक सवारों ने लूट की नीयत से बोतल से हमला कर दिया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। आरोपी उसके पैसे लूटकर फरार हो गए। सुरेश ने आरोपियों की पहचान हनी, गोल्डी, टोनी के तौर पर बताई है।
विज्ञापन

कार के चारों टायर चुराए :
मेन बाजार स्थित जाल मार्केट में चोर आई ट्वंटी कार के चारों टायर चुरा ले गए। कार के मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि चोर ने कार को ईंटों पर खड़ी कर टायर चोरी किए। गोबिंदगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, अमलोह के वार्ड नंबर 2 निवासी विनोद भूषण की पत्नी वीना रानी के हाथों से चूड़ियां चोरी हो गईं। वे 14 सितंबर को बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान किसी ने उनकी चूड़ियां चुरा लीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed