फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three-day yoga training programme begins at ITBP Bhanu

Panchkula News: आईटीबीपी भानू में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three-day yoga training programme begins at ITBP Bhanu
हिमवीर जवानों के शारीरिक-मानसिक संतुलन पर दिया गया विशेष जोर
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा योग आयोग एवं प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू के संयुक्त तत्वावधान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) भानू में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रातःकालीन योग सत्र का संचालन हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने हिमवीर जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक संतुलन भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश की पर्वतीय सीमाओं की रक्षा बर्फीले तूफानों, हिमस्खलन और शून्य से नीचे तापमान जैसी विषम परिस्थितियों में करते हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण वातावरण में योग अभ्यास उन्हें मानसिक स्थिरता, शारीरिक क्षमता और भावनात्मक मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed