{"_id":"660f1514081b9dd4120b9be6","slug":"three-criminals-who-robbed-at-gunpoint-arrested-with-weapons-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-113332-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गन पॉइंट पर लूटने वाले तीन शातिर हथियार समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गन पॉइंट पर लूटने वाले तीन शातिर हथियार समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
खरड़। सीआईए स्टाफ मोहाली कैंप (खरड़) ने गन पॉइंट पर लोगों को लूटने और झपटमारी की वारदात करने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध हथियार, सोने के गहने, मोबाइल फोन और चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इन लुटेरों को सीआईए स्टाफ मोहाली कैंप के इंचार्ज हरसिमरत सिंह की टीम ने काबू किया है। सीआई से स्टाफ ने इन लुटेरों से एक देसी पिस्तौल 315 बोर समेत दो कारतूस, एक देसी पिस्तौल 12 बोर समेत 3 कारतूस, एक एक्टिवा, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक ऑटो, अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और एक डायमंड की अंगूठी बरामद की है।
इस मामले में पुलिस इंवेस्टिगेशन टीम के कप्तान डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि 28 मार्च को सीआईए स्टाफ के एएसआई अमृतपाल सिंह को सूचना मिली थी कि संतोष कुमार उर्फ पंडित निवासी मकान नंबर 1431, दूसरी मंजिल सेक्टर 45-सी बुड़ैल चंडीगढ़, विक्रम मसीह उर्फ राजा और विलियम मसीह उर्फ काली निवासी गांव माहल थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, हाल निवासी किराएदार गांव माणकपुर कलर थाना सोहाना, मोहाली लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इनके कई और साथी इनके साथ लूट की वारदातों में शामिल हैं। इन लोगों ने अवैध हथियारों के बल पर अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर खरड़, मोहाली और जीरकपुर क्षेत्र में लूट और झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि इन लुटेरों ने फेस-2 मोहाली से एक्टिवा नंबर पीबी-65-एएच-1158, जगतपुरा थाना सोहाना से एक बुलेट मोटरसाईकल और एयरपोर्ट रोड पर सब्जी मंडी से एक ऑटो चोरी किया है। आरोपियों ने 8 मार्च को देर रात फेस-2 मोहाली से चोरी किए गए एक्टिवा पर सवार होकर आईटी सिटी थाना क्षेत्र में एक वैगनार कार के चालक से गन पॉइंट पर उसकी वैगनार कार, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था।
विज्ञापन
इसी रात आरोपियों ने चोरी की गई उक्त वैगनार कार में सवार होकर जतिन नाम के व्यक्ति से बिग बाजार जीरकपुर से उसके साथ मारपीट करके उसे अवैध हथियार दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था और बाद में वैगनार कार को एयरपोर्ट रोड पर छोड़ गए थे। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन लुटेरों ने 23 मार्च को थाना आईटी सिटी के क्षेत्र में लगने वाली सब्जी मंडी में सब्जी खरीद करने पहुंचे एक दंपती को हथियार दिखाकर उनकी फाॅरच्यूनर कार और सोने के गहने लूट लिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने चोरी के वाहनों पर सवार होकर लूट की अलग-अलग कई वारदातों को अंजाम देकर करीब 14 मोबाइल लूटे हैं।
सीआईए स्टाफ के एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कई और मामले ट्रेस किए गए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वारदातों को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीद कर लाते थे। पुलिस इनके बारे में पूछताछ कर रही है।