फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused of murdering a minor student arrested, splinters recovered

Panchkula News: नाबालिग छात्र की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, किरच बरामद

Thu, 19 Jun 2025 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Three accused of murdering a minor student arrested, splinters recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। मंगलवार को पट्टी के गांव ठट्ठा निवासी छात्र बिबेकबीर सिंह की सरहाली अनाज मंडी में किरच मारकर हत्या करने के मामले में थाना सरहाली की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। थाना सरहाली कलां के प्रभारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने हत्याकांड की बारीकी से पड़ताल की। जांच में पता चला कि गांव ठट्ठा निवासी शमशेर सिंह के 17 वर्षीय बेटे बिबेकबीर सिंह का एक आरोपी से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते बिबेकबीर को कई बार धमकाया गया। एक्टिवा पर सवार होकर बिबेकबीर जब खरीदारी के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था तो सरहाली की अनाज मंडी के पास घेरकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर साथियों से मिलकर गर्दन पर किरच से दो वार किए। कुछ ने जमीन पर गिरे छात्र को लाठियों से पीटा। एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि स्कूली लड़ाई के दौरान वॉलीबॉल खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह की हत्या के मामले पर थाना सरहाली के प्रभारी ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को काबू करके बड़ी जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed