फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused of forgery arrested in recruitment examination

भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three accused of forgery arrested in recruitment examination
पंचकूला। पुलिस व अन्य विभागों की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के तीन अलग-अलग मामलों में एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरकारी नौकरियों की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन किया हुआ है। इस एसआईटी का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त विजय कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईटी ने अप्रैल में लिखित परीक्षा में धोखाधड़ी करने के तीन असल अभ्यर्थियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह निवासी गांव दिवाना जिला कुरुक्षेत्र, मोहित निवासी गांव कुराड़ जिला जींद और नवीन कुमार निवासी गांव जलमाना जिला पानीपत के रूप में हुई।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला ने शिकायत दी कि कुछ अभ्यर्थियों ने हरियाणा पुलिस में सिपाही और महिला सिपाही के पद पर भर्ती हेतु शारीरिक जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं। इस बारे में थाना सेक्टर-05 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी इंचार्ज एसीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस व अन्य विभागों में भर्ती फर्जीवाड़ा में 8 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में अब तक 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed