फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Those whose eyesight can return, the government will get them treated

जिनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है, पंजाब सरकार कराएगी उनका इलाज

Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Those whose eyesight can return, the government will get them treated
पंजाब सरकार राज्य में दृष्टिहीनों का सर्वे करवाएगी और जिनकी आंखों की रोशनी लौट आने की कोई भी गुंजाइश होगी, उनका इलाज करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह एलान रविवार को दृष्टहीनों के एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान किया। दृष्टिहीनों के इस प्रतिनिधिमंडल ने बलविंदर सिंह चाहल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऐसे अनेक दृष्टिहीन व्यक्ति हैं कि यदि उनको बेहतर इलाज मिले तो उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे के बाद अच्छी स्वास्थ्य संस्था से इलाज यकीनी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दृष्टिहीनों की एक अन्य मांग के बारे में कहा कि दृष्टिहीनों की पेंशन को रिव्यू किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में दृष्टिहीनों को 750 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

दृष्टिहीनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैकलॉग और प्रमोशन संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने, जमालपुर (लुधियाना) में दृष्टिहीनों के सरकारी स्कूल में अध्यापकों के पद भरे जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं, जिस चन्नी ने इन मांगों पर भी विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed