फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   This is just a camp of party delegates, the Constitution is being flouted: Brar

Panchkula News: यह सिर्फ पार्टी डेलीगेट्स का कैंप, संविधान की उड़ाई जा रहीं धज्जियांः बराड़

Sun, 11 Aug 2024 10:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
This is just a camp of party delegates, the Constitution is being flouted: Brar
बागी गुट ने शिअद के जनरल इजलास बुलाने पर बोला सियासी हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी गुट ने पार्टी की ओर से जनरल इजलास बुलाने पर सियासी हमला बोला है। शिअद ने नवंबर में आनंदपुर साहिब में तीन दिवसीय जनरल इजलास बुलाने का एलान किया है। इस पर बागी गुट के नेता चरणजीत सिंह बराड़ ने कहा कि इसे इजलास नहीं कहा जा सकता है। ये सिर्फ डेलीगेट्स का एक कैंप हैं, जिसमें नेता सिर्फ अपना गुणगान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनरल इजलास किसी भी समय कहीं पर भी बुलाया जा सकता है। उसके लिए तीन दिवसीय एलान की जरूरत नहीं है।

बराड़ ने कहा कि पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें पंजाब से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही पार्टी के भविष्य को लेकर फैसला लिया जाएगा। बराड़ ने कहा कि यह सिर्फ एक कैंप है। अगर पार्टी में चुनाव करवाने हो तो उसे किसी भी समय बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के मुताबिक हर महीने वर्किंग कमेटी की बैठक बुलानी जरूरी है, जबकि साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिर्फ तीन बैठकें बुलाई गई हैं और वो भी उस समय जब वह निरंतर पार्टी प्रधान को हटाने की आवाज बुलंद कर रहे थे। इसी तरह सियासी मामलों को लेकर समिति की भी तीन माह बैठक होनी जरूरी है, जबकि इसकी भी इतने सालों में कोई भी बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed