फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Third sero survey start in haryana from september 7

हरियाणा : प्रदेश में तीसरा सीरो सर्वे शुरू, छह साल से ऊपर के बच्चे भी होंगे शामिल

Wed, 08 Sep 2021 02:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 02:11 AM IST
सार

सीरो सर्वे का पहला दौर अगस्त, 2020 में आयोजित किया गया था, जिसमें कोविड-19 की व्यापकता 8 प्रतिशत पाई गई। दूसरा दौर अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया। उसमें कोविड-19 की व्यापकता 14.8 प्रतिशत पाई गई थी। 

विज्ञापन
Third sero survey start in haryana from september 7
अनिल विज (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा में कोविड-19 का तीसरा सीरो सर्वे मंगलवार से शुरू हो गया। इसमें 6 साल से ऊपर के बच्चे भी शामिल किए जाएंगे। दो हफ्ते में सर्वे पूरा होगा। स्वास्थ्य विभाग के 2200 कर्मचारी पूरे प्रदेश में 36,250 नमूने एकत्रित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीसरे सीरो सर्वे की शुरुआत मंगलवार को सिविल सचिवालय से की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वे से यह पता चल सकेगा कि कोवैक्सीन-कोविशील्ड का पहला व दूसरा टीका लगवा चुके लोगों में कितनी एंटीबॉडी बनी हैं। एक महीने से कोविड के मामले 15 से नीचे आ रहे हैं। हरियाणा जल्द कोविड फ्री स्टेट हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सीरो सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि व्यक्ति के अंदर टीकाकरण के अनुसार व संक्रमण के बाद कितनी एंटीबॉडी विकसित हुई है। 
विज्ञापन


यह देश का पहला ऐसा सर्वे होगा जिसमें इन सभी चीजों के आधार पर सर्वे किया जाएगा। सर्वे में स्पाइक प्रोटिन की भी जांच की जाएगी। इस महीने हरियाणा को वैक्सीन की 70 लाख डोज मिली हैं और सितंबर माह के दौरान हमने पात्र सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। लगभग 1.25 करोड लोगों को पहली डोज लग चुकी है। कुल 1.73 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने बताया कि यह सीरो सर्वे पिछले किए गए सीरो सर्वे से व्यापक होगा। पिछले सर्वे में 18,500 के लगभग सैंपल लिए थे। सर्वे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इस बार के सर्वे में 6 से 9 साल तक के लगभग 3600 बच्चों, 10 से 17 साल की आयु तक के 11 हजार और 18 साल से ऊपर के 22 हजार लोगों को शामिल किया जा रहा है। 

60 प्रतिशत ग्रामीण व 40 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के लोगों के नमूने लिए जाएंगे। दो माह में सर्वे रिपोर्ट आने से तीसरी संभावित लहर को लेकर और व्यापक तैयारी की जा सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम मोब ऐप व पुस्तिका का विमोचन किया। स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने उनका आभार जताया।


जल्द ही ऑक्सीजन के मामले में होंगे आत्मनिर्भर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीएम केयर फंड से 42 ऑक्सीजन प्लांट हरियाणा में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 139 ऑक्सीजन प्लांट के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। 50 बिस्तर से ऊपर के सरकारी, निजी अस्पतालों में पीएसए प्लांट लगाने के आदेश दिए हैं। यदि निजी अस्पताल अपने यहां ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। हरियाणा जल्द ही ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed